होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण-सुदामा...

बिल्सी में रामलीला महोत्सव का भव्य समापन, वृंदावन के कलाकारों ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र से दर्शकों को भावविभोर किया

बिल्सी से: गौशाला रामलीला कमेटी के तत्वाधान में आयोजित रामलीला मंचन के अंतिम दिन वृंदावन के कलाकारों ने श्री कृष्ण-सुदामा चरित्र का मार्मिक चित्रण प्रस्तुत कर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर फूलों की होली का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था, परंतु अपरिहार्य कारणों के चलते इसे निरस्त कर दिया गया।

गौरतलब है कि पिछले 22 दिनों से चल रहे रामलीला महोत्सव का बीती रात भव्य समापन हुआ। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विवेक राठी, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, रामलीला कमेटी के पदाधिकारी श्री कृष्ण गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, नेताजी मोहित गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय, मंत्री विनोद पालीवाल समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भगवान राम एवं लक्ष्मण का तिलक कर आरती उतारी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here