होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती:स्वरूपपुर में दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र पर लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने...

उघैती:स्वरूपपुर में दिनदहाड़े जन सेवा केंद्र पर लूट का प्रयास, ग्रामीणों ने घेर कर एक बदमाश को पकड़ा, ड्रोन के जरिये दूसरे की तलाश जारी

उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम स्वरूपपुर में आज दिनदहाड़े एक जन सेवा केंद्र पर लूट की कोशिश करने वाले दो बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। यह घटना दोपहर 1:00 बजे की है, जब दो बदमाश पुलिस लिखी बाइक पर जन सेवा केंद्र पहुंचे। जन सेवा केंद्र के संचालक को बदमाशों पर शक हुआ और उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे घबराए बदमाश बाइक छोड़कर पास के ईख के खेत में घुस गए।

सूचना मिलते ही बिल्सी क्षेत्राधिकारी उमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।बिल्सी,इस्लामनगर थाना और उघैती थाना की पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया और ग्रामीणों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक बदमाश को पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक ड्रोन के जरिये फरार बदमाश की तलाश जारी है, पूरे मामले की पुलिस जांच में जुट गई है।

इस घटना के बाद ग्राम स्वरूपपुर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, और पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here