सहसवान में अवैध खनन की सूचना पर एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने छापा मारकर चार ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कीं। खनन कर रहे माफिया जेसीबी मशीन के साथ फरार हो गए। एसडीएम ने बिसौली मार्ग स्थित राफिया कॉलेज के पास कार्रवाई की, जहां मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉलियां मिलीं। सभी ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सहसवान कोतवाली भेजा गया और खनन अधिकारी को सूचित किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

























