होम राज्य उत्तर प्रदेश श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन कथा व्यास ने बताई संत महिमा...

श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन कथा व्यास ने बताई संत महिमा और सत्संग की महत्ता,

बिल्सी। नगर के ज्वाला प्रसाद जैन स्कूल में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचन्द्राचार्य जी महाराज ने संत महिमा का विशेष प्रसंग सुनाया। स्वामी जी ने बताया कि जिसने जीवन में संतों का संग कर लिया, उसे भगवान की प्राप्ति होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि एक पापी व्यक्ति, यदि संत की शरण में जाता है, तो सत्संग के माध्यम से उसे सद्बुद्धि की प्राप्ति होती है। स्वामी जी ने यह भी स्पष्ट किया कि जीवन में किसी प्रकार की बुराई अगर है, तो सत्संग करने से वह समाप्त हो जाती है, और हम भगवान के प्रेमी बन जाते हैं।

स्वामी जी ने संतों के संघ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि इससे हमें भगवान के स्वभाव और करुणा की जानकारी मिलती है। भगवान की कथाएं श्रवण करने से जीवन में आनंद की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह सलाह दी कि हमें जीवन में सत्संग को प्राथमिकता देनी चाहिए, क्योंकि जिसने भी जीवन में सत्संग का अनुभव किया है, उसकी हर घड़ी आनंदमय होती है।

कथा में मुख्य यजमान हनुमान जी महाराज का डोला लेकर संजीव शर्मा कथा स्थल पर पहुँचे।

आज की कथा में श्री बालाजी धाम के महंत मटरु मल शर्मा महाराज जी, शांति देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, आचार्य हरी ओम शर्मा, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी, चारु सोमानी, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, विशाल भारत, स्वतंत्र राठी, सरिता माहेश्वरी, सारिका राठी, सुनील माहेश्वरी, बनवारी लाल शर्मा, मुकेश गुप्ता, पुष्कीन माहेश्वरी, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रवीण वार्ष्णेय, आशीष वशिष्ठ सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here