होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी मोहल्ला नंबर चार में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के कारण लोगों...

बिल्सी मोहल्ला नंबर चार में विद्युत आपूर्ति ठप्प होने के कारण लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन,

बिल्सी: नगर के मोहल्ला नंबर चार स्थित भारतीय स्टेट बैंक रोड पर पिछले चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण मोहल्ले के लोगों ने आज प्रात: विद्युत केंद्र पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार, बैंक रोड पर लगा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। इसके चलते मोहल्ले के वासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, और इनवर्टर भी ठप हो गए हैं।

अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि नई केबल डालकर आज शाम 4:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि नगर के सब्जी मंडी पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर को भी जल्द बदला जाएगा, जिसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों से नगर के कई स्थानों पर केबल खराब होने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। भीषण गर्मी में बिजली न आने के कारण लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here