होम राज्य उत्तर प्रदेश रिपोर्ट:वेहटा गुसाई गाँव में संदिग्ध तरीके से घर में घुसपैठ करने वाला...

रिपोर्ट:वेहटा गुसाई गाँव में संदिग्ध तरीके से घर में घुसपैठ करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया,

बिल्सी,: बदायूँ जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के वेहटा गुसाई गाँव में एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसपैठ का मामला सामने आया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता दिनेशपुरी, पुत्र किशोरीपुरी, निवासी वेहटा गुसाई ने 3 सितंबर 2024 को बिल्सी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। रिपोर्ट के अनुसार, 2 सितंबर 2024 की रात करीब 10:30 बजे, दिनेशपुरी और उनकी पत्नी जब आवश्यक कार्य से घर लौटे, तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति उनके घर में दीवार फाँद कर घुस गया था।

दिनेशपुरी और उनके पड़ोसियों ने आरोपी का पीछा किया और उसे पहचान लिया गया। आरोपी की पहचान नूर मियाँ, पुत्र नन्हे मियाँ, निवासी मोहल्ला नं. 2, बिल्सी, बदायूँ के रूप में हुई है। भागते समय आरोपी को खेतों में गिरने से चोटें आईं, लेकिन वह गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 331(2), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here