बिल्सी: क्षत्रिय महासभा और महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की संयुक्त बैठक में आगामी 12 अक्टूबर 2024 को जिला मुख्यालय पर भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस वर्ष का आयोजन शहीद मोहित सिंह राठौड़ को समर्पित रहेगा। इस अवसर पर समाज के विशिष्ट महानुभावों और उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार सिंह ने कहा, “क्षत्रिय महासभा न केवल प्रदेश बल्कि देश का सबसे क्रियाशील सामाजिक संगठन है, जो समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्यरत है।”
जिला संयोजक मनीष कुमार सिंह ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा आरक्षण को लेकर दिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “सुप्रीम कोर्ट द्वारा पिछड़ा और अनुसूचित वर्ग में क्रीमी लेयर के संबंध में दिए गए निर्णय पर संसद को कानून बनाना चाहिए। इसके लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के समर्थन में क्षत्रिय समाज को एकजुट होकर खड़ा होना होगा।”
इस महत्वपूर्ण बैठक में समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे और सभी ने शस्त्र पूजन समारोह की तैयारी और आयोजन के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

























