होम राज्य उत्तर प्रदेश श्री गिरिराज जी सेवा समिति द्वारा गोवर्धन धाम में 56 भोग एवं...

श्री गिरिराज जी सेवा समिति द्वारा गोवर्धन धाम में 56 भोग एवं दुग्ध अभिषेक संपन्न

बिल्सी।श्री गिरिराज जी सेवा समिति के तत्वावधान में 56 भोग और दुग्ध अभिषेक का आयोजन गोवर्धन धाम में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। गोवर्धन धाम स्थित गीता भवन परिक्रमा मार्ग पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा समिति की ओर से श्रद्धालु दो बसों से गोवर्धन धाम पहुंचे, जहां भगवान गिरिराज जी महाराज का दुग्ध अभिषेक किया गया। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया और शाम को भजन संध्या का आयोजन किया गया। संध्या के बाद 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा समिति के सदस्य दीपक माहेश्वरी, बाबा जितेंद्र माहेश्वरी, राहुल माहेश्वरी, अनुभव वाष्र्णेय, मनमोहन वाष्र्णेय, हरिश्वर राठी, निशांत महेश्वरी, तेजस्वी जोहरी, उमेश वाष्र्णेय और रोहित महेश्वरी का विशेष योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here