बिल्सी,श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में प्रत्येक ग्यारस को आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव बीती रात नगर के रामलीला रंगमंच पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन गायक मनमोहन वाष्र्णेय ने सुंदर भजनों से प्रेमियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। संकीर्तन के समापन पर बाबा की आरती की गई और प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम भक्त विकास वार्ष्णेय उर्फ़ बब्बू भैया, गुरुजी अंशुल वार्ष्णेय, प्रदीप वार्ष्णेय, सुमित वार्ष्णेय, गोलू वार्ष्णेय और अन्य श्याम प्रेमियों का विशेष सहयोग रहा।

























