होम राज्य उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने इस्लामनगर श्मशान घाट की जांच नवागत एसडीएम को...

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने इस्लामनगर श्मशान घाट की जांच नवागत एसडीएम को सौंपी

इस्लामनगर स्थित तिरंगा चौक पर बने श्मशान घाट की जांच अब नवागत एसडीएम आर डी सिंह को सौंप दी गई है। हाल ही में इस श्मशान घाट पर कुछ दबंगों द्वारा कब्जा करके दीवार बना ली गई थी, जिसके विरोध में वाल्मीकि समाज के लोग पिछले एक सप्ताह से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

धरना पर बैठे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी स्वामित्व वाली श्मशान भूमि को जल्द कब्जा मुक्त नहीं किया गया, तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे। नवागत एसडीएम आर डी सिंह ने आश्वासन दिया है कि श्मशान भूमि को शीघ्र कब्जा मुक्त किया जाएगा, हालांकि हाल की बारिश के कारण भूमि पर पानी भर जाने से जेसीबी का उपयोग में समस्या आ रही है। वाल्मीकि समाज ने प्रशासन के निर्णय का स्वागत करते हुए ख़ुशी जाहिर की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here