होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत के बाद हुई कार्रवाई,

बिल्सी: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसूता की मौत के बाद हुई कार्रवाई,

पिछले दिनों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक प्रसूता की मौत के मामले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बदायूं ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार को हटा दिया है।

6 सितंबर की रात ग्राम गुधनी निवासी हिमांशी को प्रसव पीड़ा के कारण भर्ती कराया गया था, लेकिन स्टाफ की लापरवाही के चलते उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। इस घटना पर परिजनों और ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन किया।

विवाहिता के पति ने इस मामले की शिकायत तहसील दिवस में जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव से की थी। जिलाधिकारी ने मामले का निरीक्षण किया और इसकी जांच एसडीएम न्यायिक राशि कृष्ण को सौंप दी। जांच में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश कुमार और स्टाफ की लापरवाही पाई गई।

जांच के आधार पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश्वर मिश्र ने डॉक्टर सर्वेश कुमार को हटाकर उझानी सीएचसी पर तैनात किया है। साथ ही, वजीरगंज में तैनात डॉक्टर एके वर्मा को बिल्सी का प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने कल शाम यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here