राज्य सूचना आयुक्त ने परिवार संग सुनी कथा

बिल्सी : नगर के कछला रोड स्थित माहेश्वरी भवन में श्री राम कथा के पांचवे दिन ऋषिकेश से पधारे संत शिरोमणि कथावाचक अयोध्या दास रामायणी जी ने भगवान राम के भावपूर्ण स्मरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान राम का सच्चे मन से स्मरण करने से मनुष्य के सभी दुख दूर हो जाते हैं और जहां भक्ति होती है, वहीं भगवान निवास करते हैं।
राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता और उनकी पत्नी ने भी इस अवसर पर कथा श्रवण किया। वे अपने परिवार जनों के साथ कथा में शामिल हुए, जहां उन्होंने संत रामायणी जी की दिव्य वाणी का लाभ उठाया।
राम कथा सुनने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

























