होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी मे महाकाल की श्रृंगार सेवा: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बाबा भोलेनाथ...

बिल्सी मे महाकाल की श्रृंगार सेवा: श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़, बाबा भोलेनाथ को समर्पित श्रद्धा का अद्भुत उत्सव

अटल चौक स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भव्य कार्यक्रम संपन्न

बिल्सी।अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले महाकाल श्रृंगार सेवा का कार्यक्रम बीती रात धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालु भक्तों की एक विशाल भीड़ बाबा भोलेनाथ के महाकाल स्वरूप के भव्य श्रृंगार दर्शन के लिए उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा महाकाल की महाआरती थी, जिसे जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी श्री रामचंद्राचार्य महाराज ने सिद्ध पीठ श्री बालाजी धाम के महंत पं. मटरुमल शर्मा (महाराज) के साथ मिलकर उतारी। इस समारोह में श्री धाम अयोध्या से आए कवि सात्विक नीलदीप महाराज ने भी बाबा महाकाल की आरती की और भक्तों में प्रसाद वितरण किया।

इस विशेष अवसर पर समिति के संरक्षक, महंत पं. मटरुमल शर्मा (महाराज) ने जगतगुरु रामचंद्राचार्य जी को सम्मानित करते हुए उन्हें पटका पहनाया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों ने भी जगतगुरु श्री रामचंद्राचार्य का स्वागत करते हुए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसमें ओम बाबू वार्ष्णेय, इंजीनियर सुरेश बाबू वार्ष्णेय, नवरत्न वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, जीतू वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, वैभव माथुर, ऋतिक वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय,कमल देवल,बालाजी धाम सेवा समिति के सदस्य चारु सोमानी, स्वतंत्र राठी, पुश्किन महेश्वरी, राजेश महेश्वरी और प्रवीण वार्ष्णेय भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here