होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: मिशन शक्ति के तहत नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में कार्यशाला...

बिल्सी: मिशन शक्ति के तहत नन्नू मल जैन इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित, छात्राओं को किया जागरूक

बिल्सी: मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना रोड स्थित नन्नू मल जैन इंटरमीडिएट कॉलेज में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी उमेश सिंह एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर ने छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत विभिन्न नियमों और सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे निर्भीक होकर अपना जीवन जिएं और 1090 सहित अन्य आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी प्राप्त करें। उमेश सिंह ने अनावश्यक फोन कॉल्स को रिसीव न करने और किसी अजनबी को निजी जानकारी न देने की सलाह दी। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकमल वार्ष्णेय सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here