होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया

बिल्सी: जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व धूमधाम से मनाया गया

बिल्सी। बिल्सी क्षेत्र मे आज मुस्लिम भाइयों ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। सुबह 7:00 बजे विभिन्न मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके बाद, नगर के मोहल्ला नंबर दो स्थित कादरी पब्लिक स्कूल से जुलूस मोहम्मदी निकला, जो सीताराम तिराहा और कोतवाली रोड होते हुए दोपहर 1:00 बजे कोठी वाली मस्जिद पर समाप्त हुआ। इस जुलूस में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया। जुलूस में शामिल बच्चे विभिन्न स्वरूपों में प्रस्तुतियां दे रहे थे। जुलूस के मार्ग में कई स्थानों पर स्टॉल लगाकर स्वागत किया गया।

शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी आर. एस. पुंडीर, सिटी इंचार्ज अशोक कुमार और पूरा पुलिस फोर्स मुस्तैद रहा। जुलूस में पूर्व विधायक हाजी विट्टन खान, सपा नेता हाजी अजमल खान, सपा नगर अध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, इकरार हुसैन, गुड्डू कुरैशी, अकरम हुसैन, नईम राइन, मोहम्मद उमर, बाबर हुसैन, नईम आजाद, मुबीन फरीदी, नेम री आबिद हुसैन और कई अन्य प्रमुख लोग शामिल रहे। इसके अलावा, बैहटां, गोसाई, खैरी और अन्य ग्रामों में भी इस मौके पर जुलूस निकाले गए। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक पुलिस बल का इंतजाम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here