बिल्सी।उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के श्याम प्रेमी संजीव कुमार गुप्ता ने आज बेंहटा गोसांई स्थित श्याम मंदिर से खाटू श्याम मंदिर, सीकर, राजस्थान के लिए पैदल यात्रा की शुरुआत की। इस अवसर पर बिल्सी थाना मोड़ स्थित व्यापारी नेता अमित वाष्र्णेय के प्रतिष्ठान पर कोतवाली प्रभारी आर. एस. पुंडीर ने श्री गुप्ता का श्याम बाबा का पटका पहनाकर स्वागत किया और उनकी यात्रा की सुखद और मंगल कामना की।
इस कार्यक्रम में गुरुजी विकास वाष्र्णेय उर्फ बब्बू भैया, कृष्णपाल सिंह, सुमित वाष्र्णेय, उज्जवल वाष्र्णेय, गोविंद वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ललित वाष्र्णेय, रॉबिन चौधरी और अन्य लोग उपस्थित थे। श्याम प्रेमी उज्जवल वाष्र्णेय ने बताया कि तीन माह पूर्व संजीव कुमार गुप्ता ने गोसाई स्थित खाटू श्याम मंदिर की स्थापना पर पुजारी के रूप में सेवा की थी। उनकी यह पैदल यात्रा 11 दिन में पूरी होगी।

























