होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के लिए सौगात, मनोना धाम से मथुरा...

बिल्सी: खाटू श्याम के श्रद्धालुओं के लिए सौगात, मनोना धाम से मथुरा के लिए जल्द शुरू होगी नई रोडवेज बस सेवा

बिल्सी: बाबा खाटू श्याम के प्रसिद्ध धाम मनोना धाम से होते हुए बिसौली, बिल्सी के माध्यम से मथुरा तक की नई रोडवेज बस सेवा जल्द शुरू की जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बदायूं, अजय कुमार सिंह ने विशेष साक्षात्कार में बताया कि इस मार्ग का कार्य अंतिम चरण में है और समय सारणी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

यह बस सेवा मनोना धाम से बिसौली, बिल्सी, कासगंज, हाथरस होते हुए मथुरा तक चलेगी। खाटू श्याम के भक्तों के लिए यह नई सुविधा खुशी की लहर लेकर आई है, वहीं भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के दर्शन करने के इच्छुक श्रद्धालु भी इस सेवा के प्रारंभ होने को लेकर उत्साहित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here