होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: एसडीएम प्रावर्धन शर्मा का हुआ स्थानांतरण, अब रिपु दमन सिंह ने...

बिल्सी: एसडीएम प्रावर्धन शर्मा का हुआ स्थानांतरण, अब रिपु दमन सिंह ने संभाला बिल्सी का नया एसडीएम पद,

बिल्सी के एसडीएम प्रावर्धन शर्मा का स्थानांतरण हो गया है और उन्हें अब एसडीएम न्यायिक बिसौली के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी जगह सदर तहसील में तैनात एसडीएम न्यायिक रिपु दमन सिंह को बिल्सी का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।

रिपु दमन सिंह ने आज अपराह्न 12:00 बजे तहसील पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद, श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करना रहेगी।

रिपु दमन सिंह मूलतः फिरोजाबाद जिले के निवासी हैं और अब बिल्सी में अपनी नई जिम्मेदारियों के साथ क्षेत्र की सेवा करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here