होम राज्य उत्तर प्रदेश रिसौली : भजन गायक अंगद शाक्य की तालाब में डूबने से मौत,...

रिसौली : भजन गायक अंगद शाक्य की तालाब में डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिसौली निवासी 65 वर्षीय भजन गायक अंगद शाक्य की तालाब में डूबने से मौत हो गई। अंगद शाक्य कल शाम को हो रही बारिश के दौरान बिजली घर के सामने बने मंदिर में पूजा करने गए थे, जहां भारी बारिश के कारण काफी पानी भर गया था।

अंगद जैसे ही पानी में पैर बढ़ाते हैं, वह फिसलकर पानी में गिर पड़े और डूब गए। रात को घर नहीं लौटने पर परिजनों ने सुबह उनकी तलाश की, तब उनका शव तालाब में तैरता मिला। अंगद शाक्य भजन गायक के साथ-साथ नाटक कंपनी में भी काम करते थे और उन्हें लोग आमतौर पर ‘मैनेजर’ के नाम से पुकारते थे।अंगद के निधन से उनके परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here