होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद की बैठक...

बिल्सी: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद की बैठक संपन्न, नगर कार्यकारिणी का गठन

बिल्सी: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल महिला परिषद की बैठक बिल्सी तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक में नगर महिला परिषद की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पूजा वार्ष्णेय को अध्यक्ष और ममता शर्मा को महामंत्री चुना गया। अन्य पदों पर अंशु वार्ष्णेय, नीरू महेश्वरी, कविता वार्ष्णेय, और सीता वार्ष्णेय को उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि मोनिका और शीला शर्मा मंत्री के रूप में नियुक्त हुईं। निधि गुप्ता और गीतांजलि वार्ष्णेय को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई।

इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद नगर इकाई के लिए श्री कृष्ण गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। बैठक में जिला महामंत्री पवन वार्ष्णेय एवं निकिता शर्मा की उपस्थिति में नगर कार्यकारिणी का गठन हुआ। प्रांत उपाध्यक्ष शुभम शर्मा ने आगामी नवदुर्गा पूजन, दशहरा, कन्या पूजन, एवं चंडी पाठ में सभी सदस्यों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here