होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ: होटल सिटी प्वाइंट में अय्याशी का मामला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के...

बदायूँ: होटल सिटी प्वाइंट में अय्याशी का मामला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के छापे मे मिले दो अलग समुदाय के प्रेमी जोड़े को पुलिस ने छोड़ा, वीडियो हुआ वायरल,

होटल के खिलाफ नहीं हुई कार्यवाही, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

बदायूँ शहर का होटल सिटी प्वाइंट एक बार फिर से चर्चा मे है आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने होटल पर छापा मारा जहां एक कमरे मे मुस्लिम युवक एक हिंदू महिला के साथ होने पर आपत्ति जताई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन सब कुछ शांतिपूर्वक निपटा दिया गया और होटल स्वामी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।जिससे पुलिस कि कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे मे आ गईं है.इससे पहले भी कई बार इस होटल मे अय्याशी करते हुए कई जोड़ों को पकड़ा गया है, पर होटल स्वामी भी बाज नहीं आ रहा है। आसपास के लोगों का दबी जुबान कहना है कि इस होटल का प्रमुख काम यही है इसी से होटल स्वामी मोटी कमाई कर रहा है,

सूत्रों के अनुसार, नबादा पुलिस चौकी पर नए दरोगा के आने के बाद से ऐसे मामलों में कार्रवाई की बजाय मामलों को रफादफ़ा करने के मामले बढ़ गए हैं, जिससे होटल संचालकों का दुस्साहस बढ़ गया है। घटना के बाद लोगों का कहना है कि पुलिस की मिलीभगत के चलते ऐसे धंधों का फल-फूल हो रहे है।वहीं उच्च अधिकारियो को भी चौकी पर तैनात दरोगा कार्यप्रणाली कि गोपनीय जाँच करानी चाहिए, जिससे अपराधों पर पर्दे डालकर भ्र्ष्टाचार को बढ़ावा न मिले व समाज मे शांति मे पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here