होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में मेडिकल स्टोर पर छापा: 1.10 लाख की अवैध दवाइयों का...

बिल्सी में मेडिकल स्टोर पर छापा: 1.10 लाख की अवैध दवाइयों का जखीरा पकड़ा गया

बिल्सी नगर में अवैध रूप से संचालित एक मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग की मंडल स्तरीय टीम ने छापा मारकर 1,10,000 रुपए मूल्य की दवाइयों का जखीरा पकड़ा है। आज हुई इस छापेमारी से नगर के मेडिकल स्टोर मालिकों में हड़कंप मच गया है।

औषधि निरीक्षक लव कुश प्रसाद ने अपनी मंडल स्तरीय टीम के साथ एक गुप्त सूचना के आधार पर खैरी रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान बिना लाइसेंस के पिछले कई वर्षों से बेची जा रही 1,10,000 रुपए मूल्य की एलोपैथिक दवाइयों को पकड़ा गया। टीम ने पकड़ी गई दवाइयों को ज़ब्त कर लिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में पेश किया। इसके साथ ही संबंधित मेडिकल स्टोर के स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश भी की गई है।

इस टीम में औषधि निरीक्षक बरेली राजेश प्रसाद, औषधि निरीक्षक शाहजहांपुर शालिनी मित्रा सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here