होम राज्य उत्तर प्रदेश दहगवां में आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकाली गई...

दहगवां में आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर धूमधाम से निकाली गई तिरंगा रैली।

बिल्सी/दहगवां। आजादी के 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दहगवां के कमोनिका पब्लिक स्कूल और ओमप्रकाश राजवाला इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पत्रकार एवं प्रबंधक ओमप्रकाश गुप्ता और कॉलेज अध्यक्ष श्रीमती राजवाला ने विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया।

रैली नगर पंचायत दहगवां की विभिन्न गलियों से होते हुए निकाली गई, जहां नगरवासियों ने जगह-जगह पर छात्रों और छात्राओं का स्वागत किया और खाद्य पदार्थों का वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ, जहां बच्चों को मिठाई वितरित की गई।

इस अवसर पर विद्यालय के कई सम्मानित व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें ए. के. कुरैशी, रमेश चंद्र, बृजेश कुमार, सलीम कुरैशी, तोताराम मुन्ना, प्रमोद कुमार, रविंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, सगीर अहमद, अफजाल सैफी, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह यादव, और कामेश शर्मा शामिल थे। साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षिकाएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

हालांकि, इस पावन पर्व पर नगर पंचायत दहगवां की सड़कों पर गंदगी और कीचड़ भरे मार्गों ने निवासियों के लिए मुश्किलें पैदा कीं। साफ-सफाई की व्यवस्था कहीं भी देखने को नहीं मिली, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सुरक्षा की दृष्टि से थाना जरीफनगर और पुलिस चौकी दहगवां की पुलिस बल दल-बल के साथ पूरे समय मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में कोई बाधा नहीं आई और उत्सव शांति से संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here