






बिल्सी। सावन के आखिरी सोमवार को नगर के मंदिरों में बाबा महाकाल के भव्य श्रृंगार की धूम रही। मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में नगर के प्रमुख सीमेंट कारोबारी पंकज वार्ष्णेय और उनके परिजनों द्वारा बाबा महाकाल की श्रृंगार सेवा की गई। कार्यक्रम के तहत दोपहर 2:00 बजे रुद्राभिषेक किया गया और शाम 7:00 बजे शिव विवाह का आयोजन हुआ। रात्रि 10:00 बजे बाबा महाकाल की संगीत मय आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महाकालेश्वर सेवा समिति के सदस्यों सहित पवन वार्ष्णेय, विपिन वार्ष्णेय, विभोर वार्ष्णेय, निपुण वार्ष्णेय, डॉक्टर सुशील वार्ष्णेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला और पुरुष उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर में सर्राफा कारोबारी संजीव माहेश्वरी ‘रियोनाई वालों’ ने बाबा महाकाल की श्रृंगार सेवा की। कार्यक्रम के तहत शाम 5:00 बजे रुद्राभिषेक किया गया और बाद में बाबा महाकाल का गणेश जी के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया। महाकाल सेवा समिति ने संजीव माहेश्वरी परिवार के सदस्यों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सदस्यों सहित रामकुमार माहेश्वरी, लल्लू हलवाई, आयुष महेश्वरी, पत्रकार ललित वार्ष्णेय और सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।

























