बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर परिसर में सावन के अंतिम सोमवार को बाबा महाकाल की 88वीं श्रृंगार सेवा का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में बाबा का गौरी गणेश शंकर के रूप में श्रृंगार किया गया, जो प्रमुख सीमेंट कारोबारी पंकज वार्ष्णेय एवं उनके परिजनों द्वारा संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को विशेष लाइटिंग से सजाया गया, जिससे आयोजन की भव्यता और भी बढ़ गई।



श्री महाकालेश्वर सेवा समिति द्वारा अब तक जिन श्रद्धालुओं ने श्रृंगार सेवा कराई, उनके नामों का विशाल फ्लेक्सी बनाकर प्रदर्शन किया गया। समिति के सदस्य मुन्ना बाबू वार्ष्णेय गुरुजी और कुलदीप वार्ष्णेय ने बताया कि महाकाल बाबा की श्रृंगार सेवा प्रत्येक सोमवार को निरंतर जारी रहेगी। कोई भी श्रद्धालु भक्त किसी भी विशेष आयोजन पर श्रृंगार सेवा और रुद्राभिषेक कराकर पुण्य लाभ कमा सकता है।
यह श्रृंगार सेवा 16 जनवरी 2023 से प्रारंभ हुई है और निरंतर जारी है। अब तक की श्रृंगार सेवाओं में सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के महंत पंडित मटरू मल शर्मा (महाराज ),उनके ज्येष्ठ पुत्र वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार शर्मा (एडिटर इन चीफ़ -स्वदेश केसरी न्यूज़ ) बिल्सी के उप जिलाधिकारी प्रावर्धन शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार ललित वार्ष्णेय, और तत्कालीन कोतवाल के के मिश्रा को समिति द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
इस श्रृंगार सेवा कार्यक्रम में समिति के सदस्य मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, गुरुजी, कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ सांवरिया, उमेश वार्ष्णेय, हनी, दिनेश वार्ष्णेय, रंजन महेश्वरी, पंकज वार्ष्णेय, गिरिराज किशोर वार्ष्णेय, लव कुमार वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, अनूप शर्मा, परमानंद वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, केशव वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय और मनोज वार्ष्णेय का विशेष सहयोग रहा।

























