बिल्सी/रुदायन। बिल्सी तहसील की नगर पंचायत रुदायन का चयन दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में हो गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए जिला प्रशासन द्वारा नगर पंचायत रुदायन को इस योजना में शामिल किए जाने का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे अब शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है।
नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ने 20 नगर पंचायतों को आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल करने की सूची जारी की है। नगर पंचायत रुदायन को आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलने की सूचना के बाद कस्बे सहित तहसील क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
आदर्श नगर पंचायत का दर्जा मिलते ही नगर में बेहतर सड़क, पथ प्रकाश, स्वच्छ पेयजल, कूड़ा निस्तारण, पार्किंग, खेलकूद मैदान, श्मशान भूमि, अमृत सरोवर, और सीसीटीवी कैमरों से लैस सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

























