होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त से, जानिए शिफ्ट और पूरी जानकारी

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 23 अगस्त से, जानिए शिफ्ट और पूरी जानकारी

बदायूं/लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई तिथि घोषित कर दी गई है। यह परीक्षा 23, 24, 25, 30, और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 48 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा परीक्षा का आयोजन कुल 10 पालियों में किया जाएगा।

पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। इस परीक्षा के माध्यम से यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60,244 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

एडमिट कार्ड 15 से 20 अगस्त के बीच यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किए जा सकते हैं। इससे पहले, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र की जानकारी के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी।

परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि पिछले परीक्षा में पेपर लीक की वजह से 24 फरवरी को परीक्षा रद्द कर दी गई थी। इस बार, राज्य सरकार ने परीक्षा को नए सिरे से आयोजित करने का आदेश दिया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here