होम राज्य उत्तर प्रदेश महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में उन्नति फाउंडेशन की व्यावसायिक कार्यशाला...

महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिल्सी में उन्नति फाउंडेशन की व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन

बिल्सी: महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिल्सी, बदायूं में आज, 9 अगस्त 2024, को उन्नति फाउंडेशन द्वारा एक व्यावसायिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में डॉ. पंकज कुमार सिंह ने छात्रों को व्यावसायिक प्रशिक्षण के महत्व और उसके फायदों के बारे में जानकारी दी।

डॉ. पंकज कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले समय में नौकरी प्राप्त करने के लिए छात्रों को पूरी तरह से स्किल्ड होना आवश्यक होगा। भविष्य में ग्लोबल स्किल्ड व्यक्तित्व की मांग होगी, जिसमें लोग लोकल या ग्लोबल किसी भी जगह पर नौकरी प्राप्त कर सकेंगे।

यह कार्यशाला महाविद्यालय में एक महीने तक चलेगी, और इसमें प्रशिक्षण पूरा करने वाले सभी छात्राओं को उन्नति फाउंडेशन की ओर से एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संचालन श्री रत्नेश कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शहाबुद्दीन अली खान, श्री विशाल महर, रईस खान, सुभाष बाबू, सूरज, और प्रदीप का विशेष सहयोग रहा। छात्रों में वैष्णो देवल, नेहा, शिवानी, कविता, मोनू यादव, और रंजीत ने भी विशेष रूप से सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here