होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति परीक्षा 11...

बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति परीक्षा 11 अगस्त को

बिल्सी: भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में सत्र 2024-25 की छात्रवृत्ति परीक्षा 11 अगस्त 2024, रविवार को विद्यालय के नवीन भवन में आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी।

प्रथम पाली में प्राइमरी (कक्षा 4 और 5) और जूनियर विभाग (कक्षा 6, 7, 8) की परीक्षा होगी, जिसका समय प्रातः 08:30 से 10:30 बजे तक रहेगा। द्वितीय पाली में सीनियर (कक्षा 9 से 12) विभाग की परीक्षा होगी, जिसका समय प्रातः 11:30 से 01:30 बजे तक रहेगा।

प्रथम पाली के सभी विद्यार्थी प्रातः 07:50 से 08:00 बजे तक और द्वितीय पाली के सभी विद्यार्थी प्रातः 10:50 से 11:00 बजे तक विद्यालय में पूर्ण गणवेश में उपस्थित होंगे।इस सूचना की जानकारी प्रधानाचार्य द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here