होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शहीदों की स्मृति में...

बिल्सी: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ पर शहीदों की स्मृति में रैली का आयोजन

बिल्सी: काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहीदों की स्मृति में नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने एक भव्य रैली निकाली। यह रैली उझानी स्टैंड स्थित गांधी पार्क से शुरू हुई, जिसका शुभारंभ उप जिलाधिकारी (एसडीएम) प्रवर्धन शर्मा ने किया।

रैली बालाजी तिराहा, अटल चौक, और मुख्य बाजार होते हुए नगर पालिका सभागार में समाप्त हुई, जहां एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम श्री शर्मा ने काकोरी ट्रेन एक्शन के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि 100वीं वर्षगांठ के तहत यह कार्यक्रम पूरे देश में एक वर्ष तक चलते रहेंगे।

रैली में भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज, बाबा इंटरनेशनल स्कूल, जैन इंटर कॉलेज सहित पांच विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। इस मौके पर भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राचार्य प्रदीप शर्मा, बाबा इंटरनेशनल स्कूल के प्रशासक अमित माहेश्वरी, और सभी विद्यालयों के स्टाफ भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here