
बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए मेहंदी प्रतियोगिता और हरियाली तीज का आयोजन किया गया। विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और डायरेक्टर मेम साधना वार्ष्णेय ने प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कागज और हाथ पर सुंदर डिजाइनों को उकेरकर सभी को मुग्ध कर दिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए नई-नई डिजाइन की मेहंदी लगाई।
प्रतियोगिता के विजेता:
- कक्षा 5: दीपांशी – प्रथम स्थान
- कक्षा 6: काव्या सोलंकी – प्रथम स्थान
- कक्षा 7: विधि सागर – प्रथम स्थान
- कक्षा 8: नव्या वार्ष्णेय – प्रथम स्थान
- कक्षा 9: मोनिका सिंह – प्रथम स्थान
- कक्षा 10: अनन्या यादव – प्रथम स्थान
- कक्षा 11: प्रशंसा शाक्य – प्रथम स्थान
- कक्षा 12: मायशा अनवर – प्रथम स्थान
विद्यालय परिसर में किंडरगार्टन के सभी छोटे-छोटे बच्चे भी मेहंदी लगाकर आए और झूला झूलते हुए हरियाली तीज के गानों पर जमकर थिरके।
डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और साधना वार्ष्णेय ने बच्चों को मेहंदी के सांस्कृतिक महत्व से परिचित करवाया और उन्हें अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों से अपनी कला और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि मेहंदी का उपयोग हमारे देश में सदियों से हो रहा है, जो सौंदर्य बढ़ाने के साथ-साथ औषधीय गुण भी रखती है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

























