बिल्सी: अरिहंत वृक्षारोपण समिति के जिला उपाध्यक्ष अमन दीप उपाध्याय ने आज आयुष हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बूंगीधार पौड़ी गढ़वाल उत्तराखंड में प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कनिका के साथ शिष्टाचार भेंट की और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा की।
डॉ. कनिका ने सर्वसाधारण को पौधारोपण कर एक स्वच्छ भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया और स्वरूप छायादार पौधा भेंट स्वरूप प्रदान किया। अमन दीप उपाध्याय ने कहा, “तस्माद् रोपणमेतेषां रक्षणं च हितावहम्,” जिसका अर्थ है कि वृक्ष वायु को शुद्ध करते हैं और रोगों को दूर भगाने में सहयोगी होते हैं। इसलिए वृक्षों का रोपण और संरक्षण प्राणीमात्र के लिए हितकारी है।
इस मौके पर संस्थापक प्रशान्त जैन, वंश गिरी, ग्रीश शर्मा आदि लोग भी मौजूद रहे। उन्होंने भी वृक्षारोपण की महत्ता पर जोर देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता पर बल दिया।

























