


बदायूं ।लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में ‘जन्माष्टमी’ का पर्व बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर संस्थापक वेद व्रत त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, और प्रधानाचार्या पायल दुबे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गौरवान्वित कर दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापक वेद व्रत त्रिवेदी, शैक्षिक निदेशक देवव्रत त्रिवेदी, और प्रधानाचार्या पायल दुबे द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें कृष्ण का जन्म, माखन चुराने, और मटकी फोड़ जैसी घटनाओं को जीवंत रूप से दर्शाया गया।
राधा-कृष्ण नृत्य और कृष्ण पर आधारित आधुनिक भक्ति संगीत पर बच्चों के नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या पायल दुबे ने बाल कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

























