होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में जाम का कहर: प्रशासनिक उदासीनता से जनता बेहाल, स्वदेश केसरी...

बिल्सी में जाम का कहर: प्रशासनिक उदासीनता से जनता बेहाल, स्वदेश केसरी का प्रयास जारी।

बिल्सी: नगर के बीचों-बीच बाजार से निकलने वाले बदायूं-बिल्सी-बिजनौर राज्य मार्ग 51 की स्थिति दिनों दिन बदतर होती जा रही है। अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यानाकर्षण खबरों के माध्यम से कराये जाने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। गौरतलब है कि स्वदेश केसरी ने पिछले 12 जुलाई को बिल्सी बाजार में बढ़ते जाम की समस्या को लेकर एक समाचार प्रकाशित किया था।

अंबियापुर स्थित सम्राट अशोक चौक से लेकर थाना मोड सीताराम तिराहा तक लगभग 1 किलोमीटर लंबे बाजार में लंबे रूट की बसें, लोडर वाहन सैकड़ों की तादाद में निकलते हैं। इस कारण पंजाब नेशनल बैंक, तहसील तिराहा एवं सीताराम तिराहे पर घंटों जाम लगा रहता है। सावन के महीने में रूट डायवर्जन होने के कारण मुजरिया, सहसवान होकर दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें भी इसी बाजार से होकर नरैनी, सहसवान होकर निकल रही हैं।

मजे की बात यह है कि प्रशासन ने तीन दिन, शुक्रवार से सोमवार तक रूट डायवर्जन लागू किया है, लेकिन यहां सातों दिन इसी रूट पर बसें निकल रही हैं। जाम के कारण दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है तथा व्यापार प्रभावित हो रहा है।

नगर के प्रबुद्ध लोगों ने अभिलंब नगर में बाईपास निर्माण कराये जाने की जोरदार मांग की है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उदासीनता के चलते आम जनता बेहाल है। स्वदेश केसरी न्यूज़ के प्रयासों से समस्या को उजागर करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे नगरवासियों में गहरा रोष है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here