श्रावण मास की शिव तेरस पर बाबा महाकाल के भव्य कार्यक्रम, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
बिल्सी: श्रावण मास की शिव तेरस के उपलक्ष्य में बाबा महाकाल के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। अटल चौक स्थित प्राचीन शिव शक्ति भवन मंदिर में बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक एवं भव्य श्रृंगार किया गया। नगर के प्रमुख सीमेंट कारोबारी परमानंद वार्ष्णेय ने सपरिवार बाबा महाकाल का रुद्राभिषेक किया। शाम 6:00 बजे श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति की सदस्यों ने शिव विवाह का आयोजन किया।







रात 9:00 बजे बाबा महाकाल के अघोरी स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताँता लग गया। महाकाल सेवा समिति ने कैलाश परमानंद वार्ष्णेय के परिजनों को पटका पहना कर सम्मानित किया। इस मौके पर समिति के सदस्य सुरेश बाबू वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी आशा वार्ष्णेय ने स्वदेश केसरी न्यूज के ब्यूरो प्रभारी ललित वार्ष्णेय एवं उनकी पत्नी लक्ष्मी गुप्ता को उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए पटका पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक एवं बालाजी दरबार के महंत मटरू मल शर्मा, नवरत्न वार्ष्णेय, इंजीनियर ओम बाबू वार्ष्णेय, दिनेश वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, तनुज वार्ष्णेय, अनुभव वार्ष्णेय, निकल वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय, नीलू वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, कमल देवल, अजीत वार्ष्णेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु महिला पुरुष मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर कुटी मंदिर स्थित श्री महाकालेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा भोलेनाथ का भव्य श्रृंगार किया गया। नगर के प्रमुख पोशाक शृंगार केंद्र के स्वामी अमित माहेश्वरी, अनूप माहेश्वरी, सन्नू ने परिवार सहित श्रृंगार सेवा की। इस मौके पर समिति के सदस्य मुन्ना बाबू वार्ष्णेय, गुरुजी रंजन महेश्वरी, कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ सांवरिया, अर्पित वार्ष्णेय, सौरव वार्ष्णेय, एमके पंकज वार्ष्णेय सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

























