होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव

बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में आज, 9 अगस्त 2024 को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रवर्धन शर्मा ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी गांधी पार्क से बिल्सी नगर पालिका परिषद तक निकाली गई, जिसमें शहीदों के नारों से लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया गया।

महोत्सव के दौरान विद्यालय में रंगोली और पौधारोपण जैसी विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों से जुड़ी रंगोलियों और पेंटिंग्स को बच्चों ने बड़े ही सुंदर ढंग से चित्रित किया, जो सभी का मन मोह गई। उपजिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा और सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास खंड अंबियापुर ने विद्यालय पहुंचकर इन गतिविधियों का निरीक्षण किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार और प्रबंध समिति को बधाई दी।

विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने इस ऐतिहासिक घटना की विस्तार से जानकारी दी और बताया कि 9 अगस्त 1925 को लखनऊ के काकोरी में क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के खजाने को लूटकर स्वतंत्रता संग्राम को आर्थिक मदद दी थी। प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों को इस घटना के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस 100वीं वर्षगांठ के तहत पूरे सालभर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिससे बच्चों को इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की जानकारी मिलेगी और वे शहीदों के बलिदान से प्रेरित होकर आगे बढ़ेंगे।इस मौके पर विद्यालय के प्रशासक अमित माहेश्वरी और समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here