विकेंद्र शर्मा की रिपोर्ट
बदायूं: नवादा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने एक बार फिर अपने कर्तव्य और सेवा की मिसाल पेश की। भारी बारिश के बीच, जब एक गौवंश नाले में गिर गया, तो पुलिस कर्मियों ने बिना अपनी परवाह किए उसे बाहर निकाला। इस घटना के दौरान लोग दूर खड़े होकर वीडियो बना रहे थे और तमाशा देख रहे थे, लेकिन किसी ने भी मदद के लिए आगे नहीं आया।
नवादा चौकी के पीछे नाले में गिरे गौवंश को बाहर निकालने में पुलिस कर्मियों ने भीगते हुए भी अपना काम जारी रखा। इनकी तत्परता और सेवा भावना को देखकर अब लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बारिश बहुत तेज थी, लेकिन बदायूं पुलिस ने बिना किसी हिचकिचाहट के गौवंश को बचाने में सफलता पाई।
इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस कर्मी किसी भी परिस्थिति में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए तत्पर रहते हैं। उनकी इस सेवा और समर्पण के लिए उन्हें नमन।

























