कांबड़ियों की सेवा में जुटे VIP नेता, श्रावण मास में कमा रहे पुण्य लाभ।


बदायूं।श्रावण मास के पवित्र अवसर पर नगर पालिका सभासद पूनम मौर्य और उनके पति, वरिष्ठ भाजपा नेता राजू मौर्य ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मोहल्ला जालंधरी सराय स्थित शिव काली मंदिर पर कांबड़ियों की सेवा में भंडारे का आयोजन किया। इस भंडारे में अनेक VIP नेता भी शामिल हुए और बड़े भक्ति भाव से कांबड़ियों की सेवा की।
इस आयोजन में बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ पप्पू भईया, नगर विधायक और पूर्व नगर विकास मंत्री के पुत्र, वरिष्ठ भाजपा नेता बिश्वजीत गुप्ता, धर्मेंद्र मौर्य, शिवम मौर्य, और कार्तिक मौर्य समेत कई परिजन शामिल हुए। सभी ने श्रावण मास के इस पवित्र माह में कांबड़ियों की सेवा कर पुण्य प्राप्त किया।

























