होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी की बिजली कई घंटो से गुल, जनता में भारी आक्रोश, अधिकारियों...

बिल्सी की बिजली कई घंटो से गुल, जनता में भारी आक्रोश, अधिकारियों पर लापरवाही का लगाया आरोप

बिल्सी। नगर में आज सुबह उझानी-बिल्सी मुख्य लाइन में फॉल्ट होने के कारण लगभग 10 घंटे से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई है। इस कारण शहर की पेय जल आपूर्ति सहित विद्युत चलित उपकरण और इनवर्टर बैटरी भी जवाब दे गए हैं। गौरतलब है कि उझानी-बिल्सी मुख्य लाइन जरा सी हवा या आंधी चलने के कारण फॉल्ट हो जाती है, क्योंकि विद्युत लाइन पर पेड़ों की टहनियां गिर जाती हैं।

नगर के उपभोक्ताओं का दुर्भाग्य है कि तहसील स्तर होने के बावजूद बिल्सी नगर को मात्र 10 या 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं, जरा सा मुख्य लाइन में फॉल्ट हो जाने के कारण 10 से 15 घंटे विद्युत गायब हो जाना आम बात हो गई है। अभी हाल ही में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य ने विधानसभा सत्र के दौरान बिल्सी की मुख्य लाइन को बदायूं रोड स्थित 132 पॉवर स्टेशन उलैया विद्युत स्टेशन से जोड़ने के लिए ऊर्जा मंत्री को पत्र सौंपा था। देखना है कि उलैया केंद्र से कब तक लाइन जुड़ पाती है। समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी।

बिल्सी की जनता आए दिन होने वाले बिजली के फॉल्ट से तंग आ चुकी है और भारी रोष में है। नगर में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन फिलहाल स्थिति जस की तस बनी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here