बिल्सी।विद्युत उपकेंद्र पर लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर बीती रात ओवरलोड हो जाने के कारण फुंक गये जिसके कारण कस्बे के आधे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई थी जिसे देर शाम 6 बजे ट्रांसफार्मर बदलवाकर चालू कर दी गई, बिजली आपूर्ती चालू हो जाने के बाद नगर वासियों ने चैन की श्वास ली है. बिजली आपूर्ती वाधित होने के कारण से इस भीषण चिपकन वाली गर्मी के चलते नगर में हाहाकार कर मचा हुआ था, वहीं विद्युत आपूर्ती वाधित होने के चलते जल आपूर्ति भी वाधित हो गई थी । वहीं घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने हुए थे । जानकारी के अनुसार बीती रात 11:00 बजे उपरोक्त ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाने के कारण फुंक गया था इस ट्रांसफार्मर से संचालित अटल चौक मोहल्ला नंबर दो सहित मुख्य बाजार सहित आधे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है लोग बूंद बूंद पानी को तरस गए थे, इन्वर्टर चार्ज न होने के कारण घरों में बिजली पंखे बंद पड़े थे , विदित हो दो दिन पूर्व थाना मोड रोड पर 250 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया था नगर में पिछले एक पखवाड़े से अघोषित विद्युत कटौती एवं बार बार ट्रिपिंग के कारण नगरवासियों को मुश्किल से 10 12 घंटे विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है जिससे नगरवसियों में भारी रोष व्याप्त है वहीं विद्युत विभाग एवं तहसील प्रशासन व जनप्रतिनिधि भी मुक दर्शक बने हुए हैं।

























