होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी फंदे पर लटके मिले दंपति मामले में आया नया मोड़ पोस्टमार्टम...

बिल्सी फंदे पर लटके मिले दंपति मामले में आया नया मोड़ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि,

बिल्सी।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला तरऊ में फिर फंदे पर लटके मिले दंपति मामले में आत्महत्या की पुष्टि हुई है वहीं मृतक के ससुराल पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक का बड़ा भाई परिवार सहित घटना के वक्त से फरार होना भी मामले को संदिग्ध बना रहा है जिससे मामला और पेचिदा हो गया है।

मृतक मनोज के ससुर दिनेश पाल का कहना है कि पिता श्रीपाल के नाम 25 बीघा जमीन है मनोज गांव में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था बड़ा भाई रुपेश परिवार सहित दिल्ली में कई वर्ष से रह रहा था कुछ दिन पूर्व बड़ा भाई रुपेश परिवार सहित गांव आ गया था तथा दोनों भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था आरोप है कि रूपेश मनोज के हिस्से की जमीन भी पिता से जबरिया अपने नाम कराना चाहता था दिनेश पाल ने बताया की घटना वाले दिन उन्हें सुबह गांव के लोगों ने घटना की सूचना दी जिस पर एक घंटा बाद वह परिजनों के साथ गांव पहुंच गए तब तक बड़ा भाई रुपेश परिवार सहित घर से फरार हो चुका था जबकि दामाद और बेटी के सब फंदे पर लटक रहे थे और उनके घुटने जमीन पर टिके हुए थे मनोज के पैरों और सीने पर चोट के निशान भी थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश सिंह ने बताया की पोस्टमार्टम में आत्महत्या की पुष्टि हुई है लेकिन मृतक के ससुराल वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं पुलिस द्वारा इस एंगल पर भी जांच की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here