होम राज्य उत्तर प्रदेश वागीश पाठक बने विशेषाधिकार समिति के सदस्य

वागीश पाठक बने विशेषाधिकार समिति के सदस्य

बदायूं: बदायूं विधान परिषद सदस्य वागीश पाठक को उत्तर प्रदेश की विशेषाधिकार समिति और संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके इस नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने फोन पर वागीश पाठक को बधाई देना शुरू कर दिया।

समर्थकों में खुशी की लहर

वागीश पाठक के सदस्य बनने के बाद उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह और भाजपा प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया।

वागीश पाठक की इस नियुक्ति से बदायूं जिले के विकास में और गति आएगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा मिलेगा। उनके समर्थकों को विश्वास है कि वे अपने नये पद पर भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और जनता की सेवा में लगे रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here