होम स्वदेश केसरी ब्यूरो बीडीवी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर हुई कविता सुनाओ प्रतियोगिता

बीडीवी कॉलेज में कारगिल विजय दिवस पर हुई कविता सुनाओ प्रतियोगिता

बिल्सी: स्थानीय भू देवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के प्राइमरी विभाग में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस जयंती पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा दो तक के विद्यार्थियों के बीच कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसके साथ ही, कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और भाषण भी प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ मंच पर शानदार कविताओं का प्रस्तुतीकरण किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना, वक्तृत्व कौशल और उच्चारण को सुधारना था। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आत्मविश्वास का अद्भुत प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विजेता इस प्रकार रहे:

  • कक्षा पीजी: प्रियांशी वार्ष्णेय (प्रथम), आरुषि सक्सेना (द्वितीय), अश्वी (तृतीय)
  • कक्षा एनसी: सानवी (प्रथम), आयशा शर्मा (द्वितीय), दिव्यरतन निगम (तृतीय)
  • कक्षा केजी: काव्या सिंह (प्रथम), आध्या वार्ष्णेय (द्वितीय), ताप्ती मिश्रा (तृतीय)
  • कक्षा एक: अविष्या यादव (प्रथम), अर्णिमा यादव (द्वितीय), माहम (तृतीय)
  • कक्षा दो: आदविक माहेश्वरी (प्रथम), तृप्ति वार्ष्णेय (द्वितीय), निकुंज माहेश्वरी (तृतीय)

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने वीर अमर शहीदों को नमन करते हुए सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन लक्ष्मी शर्मा, अंशिका माहेश्वरी और पीयूष यादव के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर प्राइमरी इंचार्ज विजय पाल सिंह, देव सिंह, सीमा वर्मा, नीलम माहेश्वरी, निधि गुप्ता, शिवानी माहेश्वरी, अनीता माहेश्वरी, अंजू माहेश्वरी, सोनी गुप्ता, छाया शर्मा, अनीता पाल, ममता वार्ष्णेय, ममता रानी और प्रीती यादव समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here