होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी: श्री राधा अष्टमी पर श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने कराया...

बिल्सी: श्री राधा अष्टमी पर श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति ने कराया बाँके बिहारी लाल जी को नौका विहार, भव्य कार्यक्रम आयोजित

बिल्सी।श्री राधा अष्टमी के अवसर पर श्री वार्ष्णेय महिला उत्थान समिति के तत्वाधान में नगर के प्रसिद्ध शिव शक्ति भवन मंदिर परिसर में भगवान श्री बांके बिहारी लाल जी को नौका विहार कराया गया, इस अवसर पर समिति द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में समिति की महिलाओं ने ठाकुर जी के विभिन्न स्वरूप को आकर्षक ढंग से सजाया तथा भजन कीर्तन करके प्रसाद वितरण किया।

इस मौके पर समिति की अध्यक्षता प्रियंका वार्ष्णेय सचिन तनु वार्ष्णेय संरक्षक लक्ष्मी गुप्ता कोषाध्यक्ष श्वेता वार्ष्णेय छाया वार्ष्णेय कनक वार्ष्णेय कमलेश वार्ष्णेय गीतांजलि वार्ष्णेय लता वार्ष्णेय सीता वार्ष्णेय मीनाक्षी सहित अनेक श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here