बिल्सी। नगर के मोहल्ला नंबर 8 जिला मुख्य बाजार में लंबे अरसे से बंद पड़ी हलवाई की दुकान की साइड की दीवार भारी वर्षा के कारण भरभरा कर गिर गई, अब इस दुकान के मुख्य दरवाजे का हिस्सा भी जर्जर हालत में है जो किसी भी समय गिर सकता है।गौर तलब रहे की उक्त दुकान बदायूं बिल्सी बिजनौर स्टेट हाईवे पर स्थित है जिसपर लंबे रूट की बसें तथा हल्के भारी वाहन इसी बाजार से होकर गुजरते हैं, जिस कारण बड़ी जनहानि होने का खतरा बन गया है पड़ोसी दुकानदारों ने बताया की दुकानदारों ने पालिका प्रशासन को पत्र लिखकर अबिलम्ब दुकान का मलवा हटवाऐ जाने की मांग की है।

























