बिल्सी।उप जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका प्रशासन ने पालिका भूमि पर बनी पांच दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। जिस कारण नगरवासियों में हड़कंप मच गया अधिशासी अधिकारी अनूप राय ने बताया कि माननीय उप जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त आदेश के अनुपालन में मोहल्ला नंबर 3 स्थित मोहम्मद हुसैन पुत्र मुंशी रजा की पालिका की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई पांच दुकानों को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया है।कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी प्रवर्धन शर्मा नायब तहसीलदार मोहित कुमार अधिशासी अधिकारी अनूप राय सहित पालिका की टीम मौजूद रही।

























