उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रदेश के शिक्षकों ने आज एक्स पूर्व नाम ट्विटर पर ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में हैश टैग #boycottdigitalattendance से अभियान चलाया जिसमें मात्र 2 घंटे में 11 लाख से अधिक ट्वीट किए गए। जो कि भारत में ट्विटर पर अब तक का इतने कम समय में सबसे अधिकतम ट्वीट्स का रिकॉर्ड है। जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि जनपद के शिक्षकों ने ट्विटर पर उक्त हैश टैग माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में अपनी बात माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं मीडिया बंधुओं तक पहुंचाई है।
शिक्षकों का कहना है कि उनकी ओर से ऑनलाइन अटेंडेंस का विरोध इसलिए किया जा रहा है क्योंकि उनकी न्याय संगत मांगे काफी समय से लंबित है जिनकी और सरकार का कोई ध्यान नहीं है। सरकार उनकी मांगों को पूरा करें उसके बाद वे डिजिटल उपस्थिति देने को तैयार है।
भारत में ट्विटर अकाउंट पे आज तक का सबसे बड़ा ट्रेंडिंग टॉपिक 1.13 मिलियन पोस्ट ।
Boycottdigitalattendance
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने इतिहास रचा है । इससे पहले इतने ट्वीट भारत में किसी टॉपिक पर नही हुए है । हम सभी की एकता ने T20 WORLD CUP टॉपिक को पीछे छोड़कर ये इतिहास रचा है ।- डॉ• दिनेश चंद्र शर्मा जी
वहीं जिला प्रवक्ता आयुष भारद्वाज ने बताया कि कल दोपहर 3:00 बजे जनपद के समस्त विकास क्षेत्र के पदाधिकारी द्वारा बीएसए कार्यालय पर बीएसए को ऑनलाइन उपस्थिति एवं लंबित मांगों के संदर्भ में ज्ञापन दिया जाएगा।

























