होम राज्य उत्तर प्रदेश इस्लामनगर: बारात लेकर जा रही बस पलटी, हादसे में दूल्हे के ताऊ...

इस्लामनगर: बारात लेकर जा रही बस पलटी, हादसे में दूल्हे के ताऊ की दर्दनाक मौत

बिल्सी। बरातियों को लेकर जा रही बस अचानक से अनियंत्रित होकर खंदी में जाकर पलट गई, इस हादसे में दूल्हे के ताऊ की दर्दनाक मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हादसा इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जगदीशपुर के निकट का है।

गांव के राज्यपाल के बेटे अमरपाल की आज शाम बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम महरौली को बरात रवाना हुई थी बताते हैं कि रास्ते में अचानक एक मोड पर भारी वर्षा के कारण सड़क धंशी हुई थी जिसमें बस का अगला पहिया चला गया जिसके चलते गाड़ी खंदी में जाकर पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख पुकार मच गई, बस में सवार कुछ बाराती किसी तरह से बस से बाहर निकले। बस पलटने में दूल्हे के ताऊ कल्याण सिंह 55 सहित कई बाराती नीचे दब गए हैं।

सभी घायलों को बस से निकाल कर इस्लामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कल्याण सिंह को मृत घोषित कर दिया परिजन शव को अपने साथ घर ले गए बताते हैं कि कई बाराती कल्याण सिंह के ऊपर आकर गिर गए थे जिससे वह नीचे दब गए, ताऊ के मौत की सुनकर बारात की सभी खुशियाँ मातम में बदल गई, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here