
बिल्सी। गंगा दशहरा पर्व पर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्टॉल लगाकर ठंडे पानी व शरबत का वितरण किया जा रहा है। भीषण गर्मी में कछला गंगा घाट पर स्नान करने जाने व लौट कर आने वाले श्रद्धालुओं को ठंडे पानी व ठंडे शरबत का जगह जगह कर पुण्य लाभ कमा रहे हैं,नगर के बिजली घर रोड पर भाजपा नेता विवेक राठी पीयूष राठी शिवम राठी आदि ने लोगों को शरबत पिलाकर जनसेवा की वहीं इसी रोड पर डॉक्टर ध्रुव माहेश्वरी ने अपने क्लीनिक पर शरबत का वितरण किया मुख्य बाजार में प्रकाश ज्वेलर्स एवं उनके अनुयायियों ने प्रात 10:00 बजे से शरबत का वितरण किया बायपास मार्ग स्थित मनोज वाष्र्णेय डी आर ने अपने गोदाम पर स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत पिलवाया इसके अलावा मुख्य बाजार में राजेंद्र आर्य सहित दर्जनों लोगों ने स्टॉल लगाकर शरबत का वितरण किया।

























