होम राज्य उत्तर प्रदेश उघैती पुलिस व एसओजी टीम की सयुंक्त कार्यवाही में ई-रिक्शा लूटने वाले...

उघैती पुलिस व एसओजी टीम की सयुंक्त कार्यवाही में ई-रिक्शा लूटने वाले गैंग का सरगना मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार,

उघैती। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना खत्म होते ही बदायूँ पुलिस फुल फॉर्म में आ गई है, उघैती पुलिस व एसओजी टीम की सयुंक्त मुठभेड़ में ई रिक्शा लूटने वाले गैंग का सरगना गिरफ्तार कर लिया गया है, मुठभेड़ के दौरान गैंग के सरगना के पैर में गोली लगी है वहीं मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ है लुटेरी गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार हुए हैं वहीं लुटे हुए 6 ई रिक्शा भी बरामद हुए हैं एसएसपी आलोक प्रियदर्शनी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले एक पखवाड़े से नशा ई रिक्शा लूटने की घटना को लेकर एसओजी की टीम को लगाया गया था।

एसओजी प्रभारी नीरज कुमार बाद थाना प्रभारी उघैती राजेश कौशिक की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त सोपाली यादव व अरशद को गिरफ्तार किया था, जिनको थाना लाकर गहन पूछता की गई ,पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि हमारा सरगना सुल्तान है जो स्वरूपपुर थाना उघैती की तरफ से रात में हमसे मिलने आएगा पुलिस टीम ने बदमाशों के बताए स्थान पर घेराबंदी कर सुल्तान का इंतजार करने लगी जैसे ही रात 12:00 के लगभग एक व्यक्ति ई रिक्शा लेकर आता दिखाई दिया पुलिस ने उसको रोकने का प्रयास किया,लेकिन पुलिस टीम को देखकर बदमाश द्वारा पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया बदमाश द्वारा चलाई गई गोली से आरक्षी सुशील कुमार घायल हो गए, पुलिस टीम द्वारा बदमाश को पकड़ने के उद्देश्य से की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया जिसे मौके से दबोच कर गिरफ्तार कर लिया गया गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक देसी तमंचा 315 बोर तीन खोखा कारतूस तीन जिंदा कारतूस वह एक ई रिक्शा बरामद किया गया गिरफ्तार बदमाश की पहचान सुल्तान पुत्र मोहम्मद शमी निवासी भवानीपुर थाना सहसवान के रूप में हुई है।

आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज
एसएसपी ने बताया कि सोपाली यादव सहसवान कोतवाली इलाके के धोबई गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ चोरी, आबकारी अधिनियम, आर्म्स एक्ट के 6 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं सुल्तान सहसवान के भवानीपुर गांव का निवासी है। उस पर भी 11 मुकदमे विभिन्न अपराधों के दर्ज हैं। अरशद पर 10 मुकदमे हैं। इनके पास से छह ई रिक्शा बरामद हुए हैं। इनमें संभल और अलीगढ़ से लूटे गए ई रिक्शा भी हैं।

एसपी ने टीम को दिया इनाम
वर्कआउट करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार, एसआई धर्मेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह, सचिन कुमार झा, विपिन कुमार, शराफत हुसैन, मुकेश कुमार,सचिन कुमार के अलावा कांस्टेबल अरविंद कसाना, आजाद, मनीष, कुशकांत व भूपेंद्र शामिल थे। इस टीम को एसएसपी ने नकद इनाम की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here